Motorola का 7,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 50MP सोनी कैमरा भी

1532 Shares

मोटोरोला ने कुछ वक्त पहले अपना सिग्नेचर डिवाइस पेश किया था जिसके बाद अब मोटोरोला भारत में Edge 70 Fusion को ऑफिशियली लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी एक टीजर पोस्ट में फोन को लेकर ‘कमिंग सून’ लिखा है। इसके अलावा, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिसका मतलब है कि डिवाइस जल्द ही यहां खतीदने के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी ने आज डिवाइस के कई फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है। बताया जा रहा है कि ये नया डिवाइस मोटोरोला Edge 70 के साथ शामिल हो जाएगा और Edge डिजाइन लैंग्वेज और स्लिम प्रोफाइल को बनाए रखेगा। चलिए इस अपकमिंग डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Motorola Edge 70 Fusion की लॉन्च डिटेल्स

रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि मोटोरोला Edge 70 Fusion इस हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है। अगर ये सच हो जाता है तो डिवाइस मार्च के पहले हफ्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, ब्रांड ने फिलहाल लॉन्च डिटेल्स और अवेलेबिलिटी की जानकारी नहीं दी है।

Motorola Edge 70 Fusion के स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला ने आज फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स को फ्लिपकार्ट पर पहले से लाइव माइक्रोसाइट पर शेयर किया है। डिवाइस में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलने वाला है जिसके साथ 6.78-इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED पैनल मिलेगा।

इतना ही नहीं कंपनी ने ये भी कन्फर्म किया है कि डिवाइस 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। फोन में 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी।

कंपनी ने फोन के कैमरा स्पेक्स से भी पर्दा उठा दिया है। डिवाइस में OIS के साथ 50MP का सोनी LYT-710 लेंस देखने को मिलेगा। साथ ही फोन में मैक्रो सपोर्ट के साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। डिवाइस के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

जबकि रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 हो सकता है। साथ ही डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट से लैस हो सकता है और इसमें 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *