फरहान अख्तर की आगामी फिल्म डॉन 3 (Don 3) इस वक्त सुर्खियों में है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने तीन साल बाद इस फिल्म से किनारा कर लिया है। मेकर्स के साथ रणवीर की खींच-तान के बीच ऐसी खबर आई कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।
डॉन 3 के विवादों से ऋतिक रोशन का नाम जुड़ गया है। कहा गया कि रणवीर के आउट होने से पहले और उनके आउट होने के बाद भी ऋतिक को अप्रोच किया गया। तो रणवीर की एग्जिट के बाद ऋतिक के डॉन बनने की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब खुद एक्टर ने इन खबरों पर रिएक्शन दे दिया है।
डॉन 3 पर ऋतिक का पहला बयान
फिल्मी गलियारों में चल रहीं डॉन 3 की हालिया खबरों पर ऋतिक रोशन अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि क्या वह वाकई डॉन 3 का हिस्सा हैं या नहीं। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। वैरायटी के साथ बातचीत में ऋतिक ने कहा-
क्यों जुड़ा ऋतिक का डॉन 3 से नाम?
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, हाल ही में रणवीर सिंह की एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ मीटिंग हुई है। इसमें रणवीर ने दावा किया है कि ऋतिक को फिल्म के लिए कंसीडर किया जा रहा था। मगर जब धुरंधर रिलीज हुई तो दोबारा रणवीर के साथ ही फिल्म आगे बढ़ने की तैयारी चलने लगी।
यही नहीं, रणवीर सिंह के आउट होने के बाद भी खबरें चल रही थीं कि ऋतिक रोशन डॉन 3 का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई थी। अब ऋतिक ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।


