‘100 विधायक लाओ, मुख्‍यमंत्री बन जाओ’, अखि‍लेश यादव ने कहा- पुराना ऑफर आज भी कायम है

2.7kViews
1265 Shares

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने भाजपा के अंदर कथित अंतर्कलह पर कटाक्ष करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका पुराना ऑफर आज भी कायम है ‘100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ।’ सपा अध्‍यक्ष ने आगे कहा कि जो भी 100 विधायक अपने साथ लेकर आएगा, उसे एक सप्ताह के लिए मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा। उन्होंने यह टिप्पणी संभवत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के संदर्भ में की।

इससे पहले अखिलेश यादव ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में रामभद्राचार्य पर दर्ज मुकदमा वापस लेना उनकी गलती थी और उस समय उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए था। उन्होंने यह टिप्पणी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के संदर्भ में की, जिन्हें रामभद्राचार्य का शिष्य बताया जा रहा है।

रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में सपा प्रमुख ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का नाम लिए बिना बटुक पूजन को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि पहले शिखा खींच कर अपमान किया जाता है। फिर कुछ लोग बटुक पूजन करने लगते हैं। नदियों की सफाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि गोमती, काली नदी, हिंडन और यमुना की सफाई को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और पानी की टंकियां फूट रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *