बैंड, बाजा और भिड़ गए बराती… कभी कुत्ते तो कभी कुर्सी को लेकर लौटी बरात, अब दूल्हन के चेहरे पर कमेंट से बवाल
शादी का माहौल पहल भर में छोटे-छोटे मजाक में हंगामेदार हो जा रहा। कभी कुत्ते को लेकर कभी कुर्सी को लेकर वर-वधू पक्ष भिड़ रहे और बिन फेरे के बरात लौटा दी जा रही है। एक ऐसा ही मामला कानपुर देहात में सामने आया। जब दूल्हे को दुल्हन के चेहरे पर कमेंट करना भारी पड़ गया।
डेरापुर के एक गांव में पास के गांव से रविवार रात बरात आई थी। जयमाल चल रहा था दुल्हन स्टेज पर आई तो उसके चेहरे को लेकर दूल्हे ने मजाक में उसके चेहरे को लेकर टिप्पणी कर दी। इससे दुल्हन नाराज होकर स्टेज से चली गई और शादी से मना कर दिया। घर वालों ने मनाने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी। सुबह मामला थाने पहुंचा यहां भी दोपहर तक बातचीत हुई। आखिर में लिखित समझौता एक दूसरे के सामान वापस करने पर सहमति बनी और बिन दुल्हन बरात वापस लौट गई। डेरापुर इंस्पेक्टर संजेश कुमार ने बताया कि समझौता हुआ है।
इधर, फतेहपुर में जब दुल्हन ने दूल्हे को दिव्यांग समझ शादी से किया इन्कार, बरात लौटी
कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी जाफरगंज थाने के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शुक्रवार की शाम दूल्हा बारात लेकर आया। बरातियों का जनातियों ने धूमधाम से स्वागत किया। जयमाल कार्यक्रम के बाद मंडप के नीचे भांवरें व पैर पूजने की रस्म शुरू हुई। दूल्हा के नीचे गया और बैठने के लिए कुर्सी मांग ली। इस पर दुल्हन के पक्ष के लोगों ने जमीन पर बैठकर रस्म पूरी करने की बात कही। दूल्हे ने जमीन पर बैठने मना कर दिया। इस पर दुल्हन को शक हुआ कि दूल्हा दिव्यांग है। दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया। इस बात को लेकर वर व वधू पक्ष में मारपीट हो ई। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि ऐसी कोई बात जानकारी में नहीं आई है। लिखित सूचना आने पर जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खागा में बरातियों ने पालतू कुत्ते को पीटा, जयमाल बाद वधू ने शादी से किया इन्कार
खागा नगर के रहने वाले एक युवक का बुधवार को कैनाल रोड स्थित गेस्ट हाउस में विवाह कार्यक्रम था। वधू पक्ष के लोग प्रयागराज के कर्नलगंज से एक बस व अन्य चार पहिया गाड़ियों से बुधवार शाम गेस्ट हाउस पहुंचे। वर पक्ष भी धूमधाम से बारात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा। जयमाल की रस्म हुई। इसके बाद सुबह करीब तीन-चार बजे जब मंडप के नीचे दुल्हन को जेवर चढ़ाने की रस्म अदा की जा रही थी तो इसी दौरान मंडप से थोड़ी दूर पर दुल्हन के घर का पालतू कुत्ता बंधा हुआ था, वह काफी भौंक रहा था। अचानक वर पक्ष की ओर से किसी युवक ने उठकर कुत्ते को पीट दिया, जिस पर कन्या पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई तो कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी। इससे वधू पक्ष से शुभम गुप्ता, ऋषभ केसरवानी, संगीता देवी व वर पक्ष से अमित घायल हो गए। मारपीट होने से शादी की रस्म रोक दी गई। घायलों को सीएचसी से प्रयागराज रेफर कर दिया गया।


