संभल में ताबूत जुलूस में नोहा पढ़ने पर हंगामा, दो गुटों में बढ़ा तनाव

असमोली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बुकनाला सादात में हजरत मुस्लिम इब्ने अक़ील की शहादत की याद में ताबूत के जुलूस में हंगामा हो गया। यहां पर नोहा पढ़ने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और गाली गलौज होने पर जुलूस को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। मामले से दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी का माहौल बना हुआ है।

ताबूत के जुलूस में नोहा पढ़ने पर हंगामा, दो पक्षों में तनाव

बताता गया है कि गांव में प्रत्येक वर्ष ताबूत का जुलूस निकाला जाता है। जो, ऐतिहासिक व प्राचीन जुलूस है। यह जुलूस इमामबाड़ा साहिबुज़ज़मान से शुरू होकर इमामबाड़ा बनी हाशिम पर जाकर समाप्त होता है। इस क्रम में मंगलवार की रात को मजलिस के बाद ताबूत का जुलूस निकाला गया, जुलूस शुरू होते ही नोहा पढ़ने को लेकर राजा पक्ष व शाहनवाज़ पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई।

जुलूस में मच गई अफरा-तफरी

राजा पक्ष नोहा पढ़ रहा था, जबकि शाहनवाज पक्ष पढ़ने के लिए कह रहा था। इसी बात पर दोनों पक्ष के दर्जनों लोग आमने-सामने आकर एक दूसरे को गाली-गलौज करने लगे व जान से मारने की धमकियां देने लगे जुलूस में अफ़रा-तफ़री मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *