आज शेयर बाजार का मूड अच्छा है। NSE-BSE बढ़त के साथ खुले। भारतीय शेयर बाजार ने ट्रंप के टैरिफ रद्द होने का स्वागत बाहें खोल कर किया। अधिकतर सेक्टर में तेजी देखने को मिली। लेकिन डिफेंस और बैंक सेक्टर में गिरावट देखी गई। इन दोनों सेक्टर में गिरावट के पीछे दो अलग-अलग वजहें हैं। बैंक सेक्टर में IDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये का फ्रॉड का मामला आया तो वहीं, भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान में तेजस के क्रैश की खबर आई। हालांकि, इस पर HAL ने सफाई दी। उसने कहा कि तेजस के क्रैश होने की कोई खबर नहीं है। एक छोटी सी टेक्निकल दिक्कत आई है।
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में तेजस के क्रैश होने की वजह ब्रेक के फेल होने की आंशका बताई गई। रिपोर्ट्स में बताया गया कि इंडियन एयर फोर्स (IAF) के हल्के लड़ाकू विमान तेजस के एयरफ्रेम को इस महीने की शुरुआत में ब्रेक फेल होने की आशंका के बाद एक फ्रंटलाइन एयरबेस पर रनवे से आगे निकल जाने के बाद बड़ा नुकसान हुआ। हालांकि, यह सब अफवाह है।
इस खबर का असर सबसे ज्यादा HAL यानी Hindustan Aeronautics Limited के शेयरों पर दिखा। इसके शेयर 4 फीसदी से अधिक गिरकर कारोबार कर रहे हैं।
HAL ने दी सफाई
दोपहर 2 बजकर 20 मिनट के आसपास HAL Shares -4.18 % की गिरावट के साथ 3,995.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।


