धार में युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

2.2kViews
1263 Shares

 धार जिले के राजोद थानांतर्गत बरमंडल में युवक को रस्सी से बांधकर डंडों और मोटी रस्सी से बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

वीडियो सामने आने के बाद फरियादी दीपक मारू निवासी बरखेड़ा की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से तीन आरोपितों विक्रम, मांगीलाल और शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

गलत शंका में पीटने का आरोप

फरियादी दीपक के मुताबिक, वह विक्रम के घर गया था, जहां उस पर गलत शंका करते हुए आरोपितों ने उसे बांधकर बारी-बारी से पीटा। शिकायत में विक्रम मारू, देवीलाल लिंबीवाल, मांगीलाल गोयल, शंकर मारू और कान्हा (सभी निवासी बरमंडल) के नाम शामिल हैं।c

जिस युवक की पिटाई, उस पर भी केस दर्ज

मामले में एक और मोड़ तब आया, जब यह सामने आया कि वीडियो में पिटाई झेल रहा युवक भी पहले से एक प्रकरण में आरोपित है। 19 फरवरी को मांगीलाल मारू ने उसके खिलाफ राजोद थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया था।

हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच स्वतंत्र रूप से की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *