ITC की 2 कंपनियों का खत्म हो जाएगा वजूद, NCLT ने दी विलय की मंजूरी; 1 जून से लागू होगा आदेश

देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में से एक ITC Limited की दो कंपनियों का वजूद खत्म हो जाएगा। दरअसल, आईटीसी लिमिटेड ने Sresta Natural Bioproducts Private Limited और Wimco Limited से जुड़ी Amalgamation Scheme के सफल मंजूरी और औपचारिकरण की घोषणा की है। इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है। वैसे बीते कई सालों से आईटीसी के शेयरों में उछाल नहीं देखा गया है।

एक्सचेंज फाइलिंग में ITC ने जानकारी दी कि NCLT ने उसकी दो कंपनियों को मेन कंपनी में विलयन की मंजूरी दी है। ITC Limited ने पुष्टि की है कि Sresta Natural Bioproducts Private Limited और Wimco Limited के कंपनी के साथ विलय की योजना को माननीय राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) द्वारा आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई है।

आईटीसी ने कहा कि इन आदेशों की प्रमाणित प्रतियां पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में कंपनियों के रजिस्ट्रार के पास जमा कर दी गई हैं, जिससे विलय प्रक्रिया का कानूनी रूप से सफल समापन सुनिश्चित हो गया है।

ITC ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

ITC ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- कंपनियों ने आपसी सहमति से यह मान लिया है कि स्कीम के क्लॉज 30.1 में बताई गई सभी शर्तें पूरी हो गई हैं, और इसलिए, स्कीम (i) के क्लॉज 4.3 और 4.4 के अनुसार, Sresta के लिए स्कीम की ‘नियुक्त तारीख’ (Appointed Date) 13 जून, 2025 होगी और Wimco के लिए 1 अप्रैल, 2025 होगी। और (ii) स्कीम के क्लॉज 4.8 के अनुसार, स्कीम की ‘प्रभावी तारीख’ (Effective Date) अगले महीने का पहला दिन, यानी 1 जून, 2026 होगी।”

1 जून, 2026 से, दोनों कंपनियां भंग हो जाएंगी, और उनकी संबंधित अंतरराष्ट्रीय सहायक कंपनियां सीधे तौर पर मूल कंपनी के स्वामित्व में आ जाएंगी।

कैसा है ITC के शेयरों का हाल

आद ITC Share NSE पर पिछले बंद भाव 310.70 रुपये की अपेक्षा 311.45 रुपये के स्तर पर खुले। इस समय यह शेयर -0.55 % की गिरावट के साथ 309 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले एक साल में ITC के शेयर 28 फीसदी तक गिर चुके हैं। वहीं, 2026 की शुरुआत से अब तक यह 15 फीसदी तक गिर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *