दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं Shikhar Dhawan, हल्दी और चूड़ा सेरेमनी में छाईं विदेशी दुल्हनिया

1242 Shares

 मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ शादी करने जा रहे हैं।

शिखर धवन ने पिछले महीने ही सोफी शाइन के साथ इंगेजमेंट की थी। तभी से फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। अब उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। परसों उनकी संगीत सेरेमनी हुई और अब कपल की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की फोटोज सामने आई हैं।

हल्दी सेरेमनी में शिखर और सोफी का रोमांस

शिखर धवन की विदेशी दुल्हनिया ने हिंदू वेडिंग प्री-वेडिंग फंक्शंस में जान डाल दी। उन्होंने प्री-वेडिंग सेरेमनी से तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने होने वाले पति शिखर के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं।

ट्रेडिशनल लुक में कहर ढा रहीं सोफी

हल्दी सेरेमनी में सोफी शाइन ट्रेडिशनल लुक में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लाल रंग का लहंगा, स्लीवलेस चोली पहना और अपनी ड्रेस को येलो दुपट्टा से स्टाइल किया। उन्होंने ग्रीन ईयरिंग्स के साथ अपने लुक को और खूबसूरत बनाया।

अलग अंदाज में सोफी ने मनाई हल्दी सेरेमनी

एक तस्वीर में वह अपनी हेल्दी सेरेमनी को एन्जॉय करती हुई दिख रही हैं। इस सेरेमनी में हल्दी की जगह पीले फूलों का इस्तेमाल किया गया। वहीं एक फोटो सोफी की चूड़ा सेरेमनी की है जिसमें वह अपना कलीरा भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक तस्वीर में वह व्हाइट कुर्ता-पायजामा और येलो नेहरू जैकेट पहने शिखर के साथ पोज दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *