सारण में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, बिना चालान वाहन जब्त

1820 Shares

सारण जिले में अवैध खनन, खनिजों के गैरकानूनी परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला खनन पदाधिकारी सारण, सर्वेश कुमार संभव के नेतृत्व में मंगलवार की देर रात स्थानीय थाना की मदद से विशेष जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न इलाकों में सघन जांच की गई, जिसमें विशेष रूप से दरिहरा थाना क्षेत्र को निशाने पर रखा गया। जांच के दौरान बालू के अवैध खनन और परिवहन से जुड़े मामलों की बारीकी से पड़ताल की गई।

बिना वैध चालान बालू ढोते वाहन जब्त

जांच के दौरान कई ऐसे वाहन पकड़े गए, जो बिना वैध परिवहन चालान के बालू का परिवहन कर रहे थे। प्रशासनिक टीम ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त ट्रैक्टरों और ट्रकों को मौके पर ही जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े तत्वों में हड़कंप मच गया, जबकि क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *