गोलगप्पे के पानी में तैरता दिखा जिंदा चूहा, सोशल मीडिया पर VIDEO ने मचाया हड़कंप

2.8kViews
1333 Shares

अगर आप भी बाहर गोलगप्पे (पानी-पुरी) खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आप ही के लिए है। पंजाब के अमृतसर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर साफ-सफाई को लेकर बहस छिड़ गई है। वायरल वीडियो में गोलगप्पे के पानी वाले बर्तन के अंदर एक जिंदा चूहा तैरता नजर आ रहा है।

कैसे सामने आई सच्चाई?

यह पूरी घटना तब सामने आई जब दो युवक रेहड़ी पर गोलगप्पे खा रहे थे। वे अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर पानी के कंटेनर पर पड़ी। जैसे ही दुकानदार ने पानी हिलाया, उसमें एक चूहा तैरता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते चूहा बर्तन से बाहर कूदा और वहां से भाग निकला। इस मंजर को देखकर वहां मौजूद ग्राहकों के होश उड़ गए।

करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर करण धंजू (Karan_dhanju26) ने शेयर किया गया, जिसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। हालांकि, अमृतसर के किस इलाके की यह घटना है, इसकी अभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।

वीडियो बनाने वाले ने क्या कहा?

वीडियो वायरल होने के बाद करण धंजू ने दैनिक जागरण से कहा, “मैं अपनी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, तभी अचानक चूहा कहीं से आकर पानी में कूद गया। जैसे ही मेरी नजर पड़ी, मैंने कैमरा उस तरफ घुमा लिया। दुकानदार भाई ने तुरंत चूहे को बाहर निकाला और गोलगप्पे का सारा पानी फेंक दिया। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *