देवघर रिमांड होम में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्वजन बोले-साजिश

2.4kViews
1149 Shares

 रिमांड होम में रहने वाली 20 वर्षीय एक युवती की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई है। सूचना पर देवघर एसडीएम रवि कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। यहां मामले की जानकारी ली। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से साफ इंकार किया।

बताया जाता है कि घटना गुरुवार देर रात की है। युवती को संदिग्ध हालत में बाथरूम में पाया गया था। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाद में घटना की सूचना मृत युवती के स्वजनों को दी गई।

स्वजनों ने घटना की जांच कराए जाने की मांग की। वहीं पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सकाें की टीम गठित की गई। टीम में शामिल डा. डी. पासवान, डा. संजय कुमार व डा. अमरीश ठाकुर की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।

स्वजन घटना के पीछे साजिश की संभावना जता रहे हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *