यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह की पारी में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान, इंटरमीडिएट के कृषि शस्य विज्ञान प्रथम और कक्षा 11 की अग्रोनोमी की परीक्षा हुई। वहीं दोपहर की पारी में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी की परीक्षा हुई।
लखनऊ और आगरा से आए अधिकारियों ने भी की परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग
लखनऊ और आगरा से आए अधिकारियों के नेतृत्व में उड़नदस्ते भी सक्रिय रहे। इस दौरान मक्खनपुर के एक परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिका में 200 रुपये का नोट लगाते छात्र को पकड़ा गया। उसकी उत्तर पुस्तिका सीज कर दी गई। इंटर के अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत कठिन रहा।
इंटर के अंग्रेजी का प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत कठिन रहा, परीक्षार्थी हुए परेशान
राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक जीवेंद्र सिंह ऐरी, आगरा मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. मुकेश अग्रवाल की टीम ने सुबह दबरई स्थित जिला नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद राजेश्वरी देवी निहाल सिंह चौहान इंटर कालेज नवादा मक्खनपुर परीक्षा केंद्र में चेकिंग की। उड़नदस्ता टीम ने हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दे रहे छात्र को उत्तर पुस्तिका में 200 रुपये का नोट रखते हुए पकड़ा।
डीआईओएस धीरेंद्र कुमार, बीएसए आशीष कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य अशोक कुमार अनुरागी और बिजेंद्र सिंह भी चेकिंग करते रहे।
उपस्थित-अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या पर एक नजर, हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
कुल पंजीकृत परीक्षार्थी- 36,343
- उपस्थित- 33,210
- अनुपस्थित- 3,133
इंटरमीडिएट के कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा
- कुल पंजीकृत परीक्षार्थी- 156
- उपस्थित- 154
- अनुपस्थित- 02
कक्षा 11 के अग्रोनोमी विषय की परीक्षा
- पंजीकृत परीक्षार्थी- 140
- उपस्थित- 128
- अनुपस्थित- 12
इंटरमीडिएट के अंग्रेजी की परीक्षा
- कुल पंजीकृत परीक्षार्थी- 33,726
- उपस्थित- 31,213
- अनुपस्थित- 2,513
- यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों ने कहा


