जीतेंद्र और धर्मेंद्र के अलावा एक और सुपरस्टार था जो उनसे शादी करना चाहता था। वह ‘ड्रीम गर्ल’ से बेइंतहा प्यार करते थे और उनके साथ रिलेशनशिप में भी थे। मगर यह प्यार शादी तक नहीं पहुंच पाया और दोनों अलग हो गए।
हेमा मालिनी से अलग होने के बाद इस सुपरस्टार फिर कभी उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। यहां तक कि उन्हें हेमा के साथ मिली फिल्मों को भी ठुकरा दिया था। यह सुपरस्टार थे हरीहर जेठालाल जरीवाला जिन्हें सिनेमा में संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) के नाम से जाना गया।
एक बार संजीव कुमार की बायोग्राफी ‘एन एक्टर्स एक्टर: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी ऑफ संजीव कुमार’ (An Actor’s Actor: The Authorized Biography of Sanjeev Kumar) लिखने वाले हनीफ जावेरी ने बताया था कि आखिर क्यों संजीव और हेमा के बीच बेइंतहा मोहब्बत होने के बावजूद दूरियां आ गई थीं।
संजीव कुमार संग रिलेशनशिप में थीं हेमा मालिनी
ईटाइम्स के मुताबिक, हनीफ जावेरी ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में बताया था कि जब सीता और गीता बन रही थी, उस वक्त संजीव कुमार और हेमा मालिनी रिलेशनशिप में थे। इसके बाद धर्मेंद्र से हेमा का नाम जुड़ने लगा, लेकिन यह झूठ था। हनीफ ने दोनों के रिलेशनशिप के बारे में कहा-
क्यों नहीं हो पाई संजीव कुमार और हेमा मालिनी की शादी?
हनीफ जावेरी ने इंटरव्यू में आगे बताया था कि आखिर क्यों संजीव की हेमा मालिनी से शादी नहीं हो पाई थी। एक्टर तो शादी का प्रपोजल लेकर एक्ट्रेस के घर भी गए थे। उन्होंने कहा था-
ब्रेकअप के बाद टूट गए थे संजीव कुमार
हनीफ जावेरी ने आगे बताया था कि हेमा से ब्रेकअप के बाद संजीव इस कदर टूट गए थे कि वह उनके साथ कोई भी फिल्म नहीं करना चाहते थे। उन्होंने एक फिल्म भी रिजेक्ट कर दी थी क्योंकि उसमें हेमा थी।


