Rajpal Yadav के लिए लकी रही थी ये फिल्म, हिट होते ही मिल गई थीं 16 फिल्में; अमर हो गए ये आइकॉनिक रोल्स

 आज राजपाल यादव (Rajpal Yadav) कॉमिक रोल्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई आइकॉनिक रोल्स में जान डाली जो अमर हो गए। मगर राजपाल यादव को स्टारडम वास्तव में एक ऐसी फिल्म से मिली जिसमें वह खलनायक बने थे और यह खलनायक कोई पार्टनर वाला छोटा ‘डॉन’ नहीं, बल्कि ऑडियंस के दिलों में दहशत फैलाना वाला सिप्पा था।

NSD से एक्टिंग सीखने वाले राजपाल यादव जब मुंबई आए तो उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में छोटे-मोटे रोल किए। कभी अजय देवगन की फिल्म दिल क्या करे में चपरासी बने तो शूल में कूली बने। मगर जब उन्होंने 26 साल पुरानी फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाई तो वह छा गए।

यह फिल्म थी 2000 में रिलीज हुई राम गोपाल वर्मा की जंगल (Jungle)। फिल्म में राजपाल ने खलनायक सिप्पा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनकी खलनायिकी को सराहा गया। सुनील शेट्टी, फरदीन खान और उर्मिला मातोंडकर जैसे बड़े स्टार्स के बीच राजपाल ने अपनी पहचान बनाई।

एक महीने में राजपाल के पास आई फिल्मों की बाढ़

जंगल की सक्सेस के बाद राजपाल यादव की किस्मत चमक गई थी। फिल्ममेकर्स उन्हें साइन करने के लिए बेताब रहते थे। साल 2020 में बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में राजपाल ने खुलासा किया था कि जंगल की सफलता के बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। उन्होंने एक महीने में 16 फिल्में साइन की थीं।

राजपाल यादव की बेस्ट कॉमेडी मूवीज

राजपाल यादव को भले ही स्टारडम विलेन रोल से मिली, लेकिन आज वह सिनेमा के कॉमेडी किंग कहे जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में कॉमिक रोल्स किए जो अब आइकॉनिक और मीम मटेरियल बन गए हैं।

  • भूल भूलैया- छोटा पंडित
  • हंगामा- राजा
  • चुप चुप के- बंद्या
  • पार्टनर- छोटा डॉन
  • ढोल- मारू
  • मुझसे शादी करोगी- ज्योतिषी

राजपाल यादव को आखिरी बार कॉमेडी फिल्म में छोटा पंडित के रोल में भूल भुलैया 3 में देखा गया था। अब वह अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास अक्षय की वेलकम टू द जंगल और हैवान भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *