संभल में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कसा शिकंजा, 14000 की रिश्वत लेते कानूनगो और निजी मुंशी गिरफ्तार

3.0kViews
1332 Shares

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक कानूनगो तस्लीम अहमद और उसके निजी मुंशी महेंद्र पाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई द्वारा निरीक्षक नवल मारवाह के नेतृत्व में की गई। बताया गया है कि थाना क्षेत्र के गांव ढडूमरा के निवासी बलवीर सिंह ने शिकायत दी थी कि नक्शा दुरुस्तीकरण के वाद में एडीएम संभल रिपोर्ट प्रेषित करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजना बनाकर तकरीबन 12:30 बजे गुन्नौर तहसील परिसर में छापा मारा और दोनों आरोपितों को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। महेंद्र पाल निजी व्यक्ति बताया जा रहा है, हालांकि वह स्वयं को अधिवक्ता भी बताता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *