अगले तीन दिनों में संभाग में मौसम के मिजाज बदले रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होगी। उसके बाद 12 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा। इसी के चलते जम्मू में लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार संभाग में 7, 8 और 9 अप्रैल को बारिश होगी। उसके बाद अगले तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। इसी बीच सोमवार सुबह और शाम को आंशिक बादल छाए जबकि दोपहर के समय धूप खिली रही।
मौसम के बदले मिजाज के चलते ही सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है।
तापमान अधिकतम न्यूनतम
- जम्मू 29.2 15.7
- बनिहाल 20.1 5.4
- बटोत 19.1 6.1
- कटड़ा 26.6 13.4
- भद्रवाह 17.6 4.0
- श्रीनगर 19.9 6.4
- काजीगुंड 19.6 6.8
- पहलगाम 15.6 3.4
- कुपवाड़ा 20.2 8.0
- कुकरनाग 17.5 6.5
- गुलमर्ग 8.0 -1.1


