क्या नए अवतार में लॉन्च होगा Maruti की ये धाकड़ SUV, इन फीचर्स के साथ दे सकती है दस्तक

 Maruti Suzuki Brezza ने नए मॉडल फेसलिफ्ट के प्रोटोटाइप को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ब्रेजा को पहली बार 2016 में लॉन्च किया गया था और तब से यह एक बहुत ही लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV है। उम्मीद है कि ब्रेजा जल्द ही भारत में लॉन्च होगी।

संभावित डिजाइन

इस कार के प्रोटोटाइप को पहले बिना किसी कवर के देखा गया था लेकिन हालिया तस्वीरों में इसे भारी कवर के साथ देखा गया था। नई Brezza में पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प डिजाइन मिलने की उम्मीद है। इसके आगे और पीछे के बंपरों में भी बदालाव किया जाएगा। हाल ही में देखे गए टेस्ट मॉडल में सुरक्षा के लिए पहले से ज्यादा पार्किंग सेंसर नजर आए हैं।

कार की हेडलाइट और टेललाइट के डिजाइन में हल्के बदलाव हो सकते हैं लेकिन ओवरऑल लुक मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा।

Maruti Suzuki Brezza Facelift फीचर्स

नई Marutu Suzuki ने इंटीरियर की जानकारी हाल ही में सामने आई है। कार की तस्वीरों 6-स्पीड गियर नॉब दिखाई दिया है। इसमें मनोरंजन के लिए बीच में 10.25 इंच की नई टचस्क्रीन दी गई है। ड्राइवर के लिए एक नया और पूरी तरह से डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *