घरौंडा के पास गांव पूंडरी की गली में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मंगलवार सुबह डेढ़ वर्षीय अंशिका की मौत हो गई। बच्ची को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता जितेंद्र ने बताया कि अंशिका घर के बाहर गली में खेल रही थी। गली में एक गड्ढे में पानी भरा हुआ था। खेलते-खेलते वह गड्ढे के पास पहुंच गई और संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गई।
स्वजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव स्वजन को सौंप दिया।


