लखनऊ मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर 119.47 करोड़ से दो लेन का रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) बनना है। इसके लिए शासन ने 42 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इस उपरिगामी सेतु के बनने से रेउसा, तंबौर, बहराइच, बलरामपुर और नेपाल की राह सुगम होगी।
28 फरवरी 2025 को लखनऊ-महमूदाबाद वाया कुर्सी मार्ग पर रेलवे के समपार फाटक संख्या 32 पर दो लेन का वी आकार में उपरिगामी सेतु बनाए जाने की घोषण की गई थी। प्रदेश सरकार के उप सचिव रिपुंजय गुप्त ने धनराशि जारी करने की जानकारी थी है। उन्होंने बताया यह पहली किस्त है। इससे 750 मीटर लंबे उपरिगामी सेतु का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके बाद शेष धनराशि भी जारी की जाएगी।


