विश्व प्रसिद्ध लठामार होली: 24 को बरसेंगे लड्डू, बरसाना में 15 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

2.6kViews
1244 Shares

विश्व प्रसिद्ध लठामार रंगीली होली मेला को लेकर सभी विभाग युद्ध स्तर पर दिन-रात तैयारियां में जुटे हैं। लोकनिर्माण, बिजली, नगर पंचायत, सिंचाई विभाग, एमवीडीए के कर्मचारी बरसाना में कार्य कर रहे हैं। रंगीली गली चौक को सजाया जा रहा है। वहीं गलियों में सीसी रोड का निर्माण हो रहा है।

10 से 15 लाख श्रद्धालुओं के लठामार होली पर बरसाना पहुंचने का अनुमान

24 फरवरी को लठामार में लड्डू व 25 फरवरी को लठामार होली का आयोजन होना है। इसमें भाग लेने के लिए 23 फरवरी की सुबह से ही श्रद्धालु बरसाना पहुंचने लगेंगे। करीब 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में बरसाना में होली की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोकनिर्माण विभाग द्वारा गोवर्धन ड्रेन के चौड़ीकरण के साथ सड़क में पैचवर्क तथा पीली कोठी तिराहा, बस स्टैंड आदि जगहों पर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है।

दिन रात अधूरे कार्य को पूरा करने में जुटे सभी विभाग

वहीं डिवाइडर की मजबूती के लिए उस पर लोहे के जाल लगाए जा रहे हैं। छाता, नंदगांव, गोवर्धन मार्ग पर पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। बिजली विभाग द्वारा भी बीच रास्ते में आने वाले बिजली के खंभों को हटाया जा रहा है। वहीं खंभों पर प्लास्टिक चढ़ाने के साथ ढीले तारों को कसा जा रहा है।

सिंचाई विभाग द्वारा गोवर्धन ड्रेन की सफाई के साथ अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा कस्बे के सुदामा चौक से मुख्य बाजार, मुख्य बाजार से जाटवान मुहल्ला तक सीसी रोड के निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *