अररिया में दूसरी महिला के चक्कर में पति ने की पत्नी की हत्या, घर में फंदे से लटकता मिला शव

1127 Shares

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोड़राहा विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात में मंगलवार को दूसरी महिला के खातिर पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। दोपहर एक घर में फंदे पर झूलती 32 वर्षीय महिला के शव देखकर आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया।

वहीं घटना के बाद महिला की हत्या का आरोप उसके ही पति पर मृतका के मायके वालों द्वारा लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंचकर कई बिंदुओं पर छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया।

मृतका में गौड़राहा विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी 32 वर्षीय विभा देवी पति संतोष यादव बताई जा रही है।

बाहर प्रदेश में रहकर मजदूरी किया करता था मृतक

जानकारी के अनुसार मृतका विभा देवी का मायका भरगामा प्रखंड अंतर्गत जयनगर पंचायत के वार्ड संख्या दो मोरकाही गांव में है उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व गौड़राहा विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी संतोष यादव के साथ हुई थी।

इस दौरान उसे तीन बच्चे भी हुए लेकिन वह बाहर प्रदेश में रहकर मजदूरी किया करता था। करीब पांच साल पूर्व लुधियाना में एक शादीशुदा दो बच्चों की मां को अपने साथ लाकर यहां आकर रहने लगा। जिसके बाद से ही पहली पत्नी विभा देवी के साथ अक्सर विवाद होता था वहीं प्रताड़ित भी किया जा रहा था।

फंदा लगाकर हत्या करने की बात

उसी को लेकर मंगलवार को पति के द्वारा फंदा लगाकर हत्या करने की बात सामने आ रहा है। मृतका के भाई प्रदीप यादव ने बताया कि दूसरी महिला के कारण उसकी बहन के साथ बराबर उसके पति द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *