Maruti eVitara आज होगी लॉन्च, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और रेंज, कितनी हो सकती है कीमत
भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी को लॉन्च कर दिया जाएगा। इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया जाएगा। कितनी रेंज के साथ इसे ऑफर किया जाएगा। लॉन्च के साथ इसे किस कीमत पर ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी Maruti eVitara
मारुति की ओर से आज औपचारिक तौर पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर ई-विटारा को लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी को पेश किया जा चुका है।
कैसे होंगे फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। निर्माता की ओर से इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट, ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में निर्माता की ओर से सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।
मिलेगी 500 KM से ज्यादा की रेंज
मारुति की ओर से eVitara को एक से ज्यादा बैटरी विकल्प के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसमें 61 kWh की क्षमता की बैटरी पैक को दिया जाएगा। जिससे इसे सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिल सकती है। इसकी बैटरी को 120 लिथियम ऑयन आधारित सेल से बनाया गया है जिसे बेहद कम तापमान के साथ ही काफी ज्यादा तापमान में भी उपयोग किया जा सकता है।


