गाजियाबाद के बिहारीनगर में मजार तोड़ने का Video वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

2.8kViews
1881 Shares

 कोतवाली क्षेत्र के बिहारीनगर इलाके में कुछ युवकों द्वारा एक मजार को तोड़ने का वीडियो प्रसारित हुआ है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक मिनट के वीडियो में छह युवक हथौड़े से मजार तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक अपने साथ एक ठेला भी लेकर आए जिसमें वह मलबा भी भर रहे हैं।

वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। शुरूआती जांच में वीडियो करीब दो महीने पुराना पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *