Suzuki Burgman पहली बार 2018 में लॉन्च हुई थी। अब 8 सालों के बाद इसके डिजाइन और इंजन में सबसे बड़ा अपडेट किया गया है। यहां हम आपतो नए और पुराने मॉडल के बीच सभी मुख्य अंतरों के बारे में बताएंगे।
डिजाइन और इंजन में बदलाव
Suzuki Burgman का डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही है लेकिन इसकी हेडलाइट और टेल-लाइट के डिजाइन में बदलाव किया गया है। वहीं दूसरी तरफ, इसके इंजन और मैकेनिकल सिस्टम को पूरी तरह से बदल दिया गया है। यह स्कूटर अब Access वाले प्लैटफॉर्म पर आधारित है।
नए फ्रेम और डिजाइन के फायदे
पिछले साल जब एक्सेस लॉन्च हुई थी तब Suzuki ने बताया था कि उन्होंने एक नया फ्रेम तैयार किया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि प्रदूषण के कड़े नियमों को पूरा करने के लिए साइलेंसर सिस्टम में बदलाव किया गया था। अब यही नया फ्रेम Burgman में भी इस्तेमाल किया गया है। Suzuki का दावा है कि यह नया फ्रेम पहले के मुकाबले 500 ग्राम हल्का है। अब Burgman के सभी वेरिएंट्स में आगे और पीछे दोनों तरफ 12-इंच के पहिये दिए गए हैं।
नया vs पुराना इंजन
अब नई Suzuki Burgman 8.4hp की पावर और 10.2nm का टॉर्क देता है। पुराने मॉडल के मुकाबले पावर में 0.2hp की कमी हुई है और टॉर्क में 0.2nm की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का दावा है कि इस बदलाव से गाड़ी के माइलेज में थोड़ा सुधार हुआ है।
कितने वेरिएंट्स में है उपलब्ध
यह स्कूटर अब दो अलग-अलग वेरिएंट्स में मौजूद हैं, बेस राइड कनेक्ट जिसमें पुराने मॉडल EX की तरह ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह पांच सिंगल टोन कलर्स में आती है, ब्रॉंज, ग्रीन, व्हाइट, मैट ब्लैक और मैटेलिक मैट ब्लू। दूसरा है Ride Connect TFT Edition, इसमें की-लेस इग्निशन सिस्टम और एक मल्टी-फंक्शन चाबी दी गई है।
इसमें पहले से बड़ा 4.2 इंच का कलर TFT डिस्प्ले मिलता है। यह चार ड्यूल टोन रंगों में उपलब्ध है, ब्लू, सिल्वर ब्रॉंज और व्हाइट।
Suzuki Burgman की कीमत
पहले Burgman रेंज की शुरुआत 93,675 (एक्स-शोरूम) रुपए से होती थी। इसके सबसे महंगे मॉडल Burgman Street EX की कीमत 1.09 (एक्स-शोरूम) लाख रुपए थी जिसमें 12-इंच का बड़ा पिछला पहिया मिलता था। अपडेटेड Burgman Street रेंज अब महंगी हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत 1.02 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
टॉप मॉडल की कीमत की बात करें तो यह 1.13 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। जो भी लोग पुराना डिजाइन ही पसंद करते हैं उनके लिए Burgman Street EX अभी भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 1.08 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।


