धुरंधर-2 फिल्म की सफलता के बीच कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर आएंगे निर्देशक आदित्य धर, हिमाचल से है खासा नाता

हिमाचल से विशेष नाता रखने वाले फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 दर्शकों के दिलों में खास छाप छोड़ रही है। फिल्म की सफलता के बीच निर्देशक और लेखक आदित्य धर कांगड़ा के बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शीश नवाने आएंगे। उनकी पत्नी यामी गौतम हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की रहने वाली हैं।

यामी गौतम की कांगड़ा में मौसी है। यामी का बचपन भी कांगड़ा में गुजरा है। फिल्म धुरंधर के पहले भाग की सफलता के बाद आदित्य धर व उनकी पत्नी यामी ने शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी के चरणों में शीश नवाया था।

देशभर के साथ हिमाचल के सिनेमाघरों में भी फिल्म धुरंधर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पिछले तीन दिन से हाउस फुल चल रहे हैं और फिल्म के चाहने वाले एडवांस में टिकट की बुकिंग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि धुरंधरः द रिवेंज की अपार सफलता पर दोनों पति-पत्नी फिर से बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शीश नवाने आ सकते हैं।

रोजाना 7 शो हो रहे

कई साल के बाद कांगड़ा में यह मौका देखने को मिला है कि फिल्म देखने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है। प्राइम सिनेमा कांगड़ा के मैनेजर गौरव शर्मा ने बताया कि रोजाना धुरंधरः द रिवेंज के सात शो चल रहे हैं और लोग एडवांस में टिकट बुकिंग करवा रहे हैं।

फिल्म में हैं ये सितारे

निर्माता, निर्देशक और लेखक आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश वेदी अहम भूमिकाओं में हैं। कराची के लियारी शहर में सेट की गई की सीक्वल धुरंधरः द रिवेंज में रणवीर सिंह के पात्र हमजा अली मजारी की कराची के अंडरवर्ल्ड में पकड़ को दर्शाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *