राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के छात्रावास नंबर 8 के कमरा नंबर 352 में आधी रात को एक छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान जिला सिरसा के गांव शेरपुर निवासी 22 वर्षीय प्रियांशु के रूप में हुई है।
वह फिलहाल सिविल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष में पढ़ रहा था। सूचना मिलने पर थर्ड गेट चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सीन आफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, अभी तक इसके बारे में कुछ पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्वजन पहुंच गए हैं और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
आठ दिन में एनआईटी में दूसरे छात्र ने लगाया फंदा
इससे पहले 31 मार्च को ही संस्थान के एक और छात्र, नूंह निवासी पवन ने भी संस्थान के इसी छात्रावास में फंदा लगा लिया था। उस मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है। जिस कमरे में प्रियांशु ने आत्महत्या की और जिस कमरे में पवन ने आत्महत्या की, दोनों ऊपर नीचे है।


