नहीं रहे हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डुवैल, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

2.0kViews
1339 Shares

ऑस्कर विजेता अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का निधन हो गया। रॉबर्ट डुवैल 95 वर्ष के थे। उनकी पत्नी लुसियाना की ओर से उनकी जनसंपर्क एजेंसी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, डुवैल का रविवार को वर्जीनिया के मिडलबर्ग स्थित उनके घर पर निधन हो गया।

ऑस्कर विजेता अभिनेता रॉबर्ट डुवैल ‘द गॉडफादर’ ‘अपोकैलिप्स नाउ’ और छह दशकों तक फैले अपने शानदार फिल्मी करियर में कई अन्य दमदार किरदारों के लिए जाने जाते थे।

पत्नी ने की निधन की पुष्टि

उनकी पत्नी लुसियाना डुवैल ने उनके निधन की पुष्टि की। उनकी पत्नी ने कहा, रविवार को हमने अपने प्रिय पति, प्रिय मित्र और हमारे समय के महानतम अभिनेताओं में से एक रॉबर्ट डुवैल को खो दिया। रॉबर्ट डुवैल का निधन उनके वर्जीनिया के मिडलबर्ग स्थित घर पर हुआ।

चकाचौंध से दूर रहने वाले डुवैल ऑस्कर अवार्ड जीत चुके हैं और छह बार इसके लिए नामांकित हुए। फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म ‘द गॉडफादर’ में डुवैल ने कोरलियोन परिवार के सलाहकार की यादगार भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें 1972 की इस फिल्म के लिए अपने सात अकादमी पुरस्कारों में से पहला नामांकन मिला था।

इसके ठीक दो साल बाद द गॉडफादर पार्ट II में भी डुवैल ने यही भूमिका निभाई थी, लेकिन सैलरी विवाद के कारण डुवैल ने द गॉडफादर पार्ट III में काम नहीं किया।

कहां हुआ था जन्म?

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रॉबर्ट डुवैल का जन्म सैन डिएगो, कैलिफोर्निया, अमेरिका में हुआ था। डुवैल का जन्म 5 जनवरी 1931 को हुआ था और उन्होंने अपना अधिकांश बचपन एनापोलिस, मैरीलैंड में बिताया। डुवैल के पिता एक पेशेवर नौसेना अधिकारी थे और उन्होंने काउबॉय से लेकर सैन्य पुरुषों तक कई तरह की भूमिकाएँ निभाईं। डुवैल हॉलीवुड के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *