भोपाल में नए पुलिस आयुक्त की नियुक्ति, राज्य शासन ने गृह विभाग में किया बड़ा फेरबदल

2.3kViews
1778 Shares

मध्यप्रदेश शासन ने गृह विभाग में अहम बदलाव करते हुए राजधानी भोपाल में नए पुलिस आयुक्त की नियुक्ति कर दी है। बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, वर्तमान पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय भोपाल में आईजी एससीआरबी पद पर पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी आदेश के तहत उज्जैन रेंज के आईजी उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी सेवाएं अब परिवहन विभाग को सौंपी गई हैं।

इन तबादलों को प्रदेश की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि राजधानी भोपाल में नए पुलिस आयुक्त की नियुक्ति से कानून-व्यवस्था के संचालन में नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *