करनाल में बेलगाम ओवरलोड वाहन, बढ़ रहा हादसों का खतरा; प्रशासन पर सवाल

2.6kViews
1685 Shares

शहर की सड़कों पर ओवरलोड वाहन बेखौफ सरपट दौड़ रहे हैं, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तूड़ी और पराली से भरे ट्राले दिन में कई बार मुख्य मार्गों से गुजरते हैं, जिनकी रफ्तार भी काफी तेज होती है।

इससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। शहरवासियों सुरेंद्र, जगी, रामरूप, रोहतास, जगश्याम, रामदिया, नीरज, रोशन, कबीर और रोहित ने बताया कि ओवरलोड वाहनों की चौड़ाई इतनी अधिक होती है कि सामने से आने वाले वाहन को निकलने तक की जगह नहीं मिलती। कई बार इन वाहनों के कारण दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

लोगों का आरोप है कि इन ट्रालों के चालकों का स्पीड पर नियंत्रण नहीं होता, जो हादसों का बड़ा कारण बन रहा है। ऊपर तक लदी तूड़ी के कारण ड्राइवर को साइड से आने-जाने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन सख्त कदम उठाए और नियमित जांच अभियान चलाए तो दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। फिलहाल, लापरवाही के चलते शहरवासी दहशत और रोष के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *