धुरंधर की ‘येलिना’ की फैन हुईं Kangana Ranaut, सारा अर्जुन के सपोर्ट में लिखी दिल की बात
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना जैसे तमाम कलाकारों की जमकर प्रशंसा हुई। इसके अलावा फिल्म में येलिना का किरदार निभाने वालीं अदाकारा सारा अर्जुन (Sara Arjun) ने भी अपने काम से हर किसी को प्रभावित किया। सारा की एक्टिंग देखकर हिंदी सिनेमा जगत की क्वीन यानी कंगना रनौत भी मुरीद हुई हैं।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सारा अर्जुन के सपोर्ट में अपने दिल की बात लिखी है और सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि कंगना ने क्या कहा है।
सारा की तारीफ में कंगना ने पढ़े कसीदे
हाल ही में महा शिवरात्रि के खास अवसर पर धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन ईशा फाउंडेशन में मौजूद रही हैं, जहां उन्होंने इस खास अवसर का जश्न मनाया। इस दौरान सारा ने का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह ये कहती हुईं नजर आ रही हैं-
कंगना रनौत ने सारा अर्जुन के इस वीडियो का स्क्रीन शॉट अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है और लिखा है- कमाल की यंग वुमेन, सच्ची और पक्की, अच्छा करो बच्चे, मैं तुम्हारे लिए दुआ करती हूं। इस तरह से कंगना ने धुरंधर अभिनेत्री के लिए अपने दिल की बात लिखी है।
एक उभरती हुई अदाकारा के लिए बतौर सीनियर एक्ट्रेस कंगना रनौत का जेस्चर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।


