बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव हाल ही में मुंबई में ‘बोलती खिड़कियां’ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। इवेंट के वीडियो में एक्टर एक नए लुक में दिखे, जिससे फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए। फैंस ने एक्टर के बालों और ओवरऑल लुक में तुरंत बदलाव देखा और उनके नए लुक ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी।
फैंस उनके बढ़े हुए वजन और कम बालों को देखकर उनकी चिंता करने लगे वहीं कई लोगों ने अंदाजा लगाया शायद वे किसी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। जिसके लिए उन्हें ट्रांसफॉर्मेशन करना था। वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी जिसके बाद अब राजकुमार राव ने खुद चुप्पी तोड़ दी है।
एक्टर ने तोड़ी बदले हुए लुक पर चुप्पी
अब आखिरकार राजकुमार ने आखिरकार अपने बढ़े हुए वजन वाले लुक पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वल निकम की बायोपिक के लिए लगभग 9-10 kg वजन बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी की है और अब वह सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए ट्रांजिशन फेज में हैं, जिसके लिए उन्हें एक्स्ट्रा किलो कम करने हैं।


