वैशाली में बोलेरो चोरी करते पकड़े गए 2 चोर, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

वैशाली जिले के मतैया स्थित भैया राम चौक के निकट एक बोलेरो चोरी करते दो चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी।

बोलेरो चोरी करते पकड़े गए चोर की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पकड़े गए दोनों चोर को पेड़ से बांधकर स्थानीय लोगों ने पिटाई की। घटना की जानकारी वैशाली थाना की पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात करी मशक्कत कर दोनों चोर को अपने साथ थाने पर ले गई। दोनों चोर से पूछताछ कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार मतैया स्थित भैया राम चौक के निकट चार चोर मिलकर बोलेरो गाड़ी चुराने का प्रयास कर रहा था। चोरी के दौरान गाड़ी मालिक को भनक लग गई, मालिक शोर मचाने लगा। जिसके बाद आसपास के लोग जुट गए।

लोगों को जुटे देख कर मौके से भागने लगा स्थानीय लोगों ने खदेर कर दो चोर को पकड़ लिया। जबकि दो चोर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए दोनों चोर को स्थानीय लोगों ने पेड़ से बांध दिया। उसके बाद पूछताछ करने के क्रम में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने किया बीच-बचाव

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि थाना क्षेत्र में पहले भी दो पहिया चार पहिया वाहन की चोरी की कई घटनाएं घट चुकी है। स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल अन्य चोरों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की।

पकड़ा गया एक चोर मुजफ्फरपुर जिले के चैनपुर निवासी, जबकि दूसरा वैशाली थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी बताया गया है। पुलिस दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ के पश्चात आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

वैशाली थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि बोलेरो चोरी का प्रयास करने के दौरान स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात दोनों चोर को पड़कर थाना पर लाया गया है। दोनों से पूछताछ के पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *