चंडीगढ़ में बनेगा सैनिक स्कूल, प्रशासक और रक्षा मंत्री की प्रस्ताव पर चर्चा, पंजाब बॉर्डर पर सुरक्षा पर भी बात

1670 Shares

 पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच चंडीगढ़ में सैनिक स्कूल स्थापित करने के प्रस्ताव और पंजाब की पाकिस्तान से लगती सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रशासक ने कहा कि सैनिक स्कूल बनने से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। रक्षा मंत्री ने प्रशासक की बात को ध्यान से सुना, जोकि सार्थक बताई जा रही है।

बैठक में पंजाब के सीमा क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से हो रही मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के विषय पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए एंटी-ड्रोन प्रणाली को मजबूत एवं आधुनिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

सैनिक स्कूल का यह है प्रस्ताव

चंडीगढ़ में सैनिक स्कूल सेक्टर-23 के गवर्नमेंट माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीएमएसएसएस) की 16 एकड़ जमीन में बनाने का प्रस्ताव है। रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसाइटी (एसएसएस) के सहयोग से यह स्कूल बनाया जाना है। यह देश का पहला गैर-आवासीय सैनिक स्कूल होगा, जिसे सरकारी स्कूल परिसर में संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *