पूर्वी दिल्ली के एक घर में मिला महिला का शव: सिर, पेट और हाथ पर मिले हमले के गहरे निशान; पति फरार

2.7kViews
1281 Shares

ज्योति नगर इलाके में घर में मिला अधेड़ महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जांच में पाया गया कि सिर और पेट सहित हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। चोटों के गहरे निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं कि महिला ने खुद को बचाने का प्रयास किया होगा लेकिन हत्यारे को रहम नहीं आई। मृतक की पहचान विमला के रूप में हुई है। ज्योति नगर थाना ने हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, महिला का पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस आस-पास के लोगों से भी दोनों के संबंधों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *