पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में गिनी जाती हैं। वह पिछले कुछ सालों से कम लेकिन उम्दा काम कर रही हैं। ऐश्वर्या जब भी स्क्रीन पर आती हैं तो अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल चुरा लेती हैं।
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की बेहतरीन अदाकारी ही है कि लोग उन्हें और देखना चाहते हैं। तीन साल पहले की बात है, सोशल मीडिया पर सिर्फ ऐश्वर्या की ही चर्चा हो रही थी। इसकी वजह उनकी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) थी। काफी समय बाद एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही थी।
यूजर को अभिषेक बच्चन का जवाब
उस वक्त एक यूजर ने ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को टैग करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा था, “जैसा आपको करना चाहिए। अब उन्हें और फिल्में साइन करने दो और आप आराध्या का ख्याल रखो।”
यूजर के इस ट्वीट का अभिषेक बच्चन ने करारा जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था, “उन्हें साइन करने दो? सर, उन्हें किसी भी चीज के लिए मेरी इजाजत की जरूरत नहीं है, खासकर वो चीज जो उन्हें पसंद है।” अभिषेक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।


