अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की 2001 में आई पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘नायक’ एक कल्ट क्लासिक बन गई। वहीं कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आई थी कि बहुत जल्द इसका सीक्वल आने वाला है। वहीं सूबेदार अभिनेता ने नायक को लेकर कई नए खुलासे किए हैं।
अनिल कपूर ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म नायक की रिलीज के बाद राजनीति में आने के प्रस्ताव के बारे में बताया। फिल्म में एक पत्रकार के रूप में उनका अभिनय इतना प्रभावशाली था कि फिल्म देखने के बाद कई राजनीतिक दलों ने उनसे संपर्क किया।
अनिल कपूर के पास आए थे ऑफर
अनिल ने पार्टी का नाम लिए बिना कहा,“कुछ बातचीत हुई थी, लेकिन मैंने उसे शुरू में ही रोक दिया। वे लोग बहुत समझदार भी हैं। इसलिए जो लोग आपको यह प्रस्ताव देते हैं, वे सीधे तौर पर नहीं देते। यह प्रस्ताव किसी और के माध्यम से आता है। आपको कहीं न कहीं यह अंदाजा हो जाता है कि वह यह काम करने के इच्छुक नहीं हैं।”शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नायक’ एक आम आदमी की कहानी थी जो एक दिन के लिए किसी राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर, शिवाजी सतम और नीना कुलकर्णी भी थे। एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अनिल कपूर बहुत जल्द प्राइम वीडियो की सीरीज सूबेदार में नजर आएंगे। ये एक रिटायर्ड फौजी की कहानी है जिसमें राधिका मदान ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है।


