जिले के मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घना कोहरा एक बड़े हादसे का कारण बन गया। कोहरे के चलते एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके बाद पीछे आ रहे पांच वाहन आपस में टकरा गए।
सबसे पहले रोडियों से भरे डंपर की टक्कर हुई, जिसके बाद पीछे से आ रहा कंटेनर डंपर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर और डंपर में आग लग गई।
आग में फंसे चालक और क्लीनर आग लगने से कंटेनर का चालक और क्लीनर उसमें फंस गए। हादसे में चालक राकेश (27) पुत्र कैलाश, निवासी रंहिया का बास, थाना पाटन, जिला सीकर (राजस्थान) और खलासी देशराज पुत्र जसवीर, निवासी बड़ा कुआं की ढाणी, गांव खरखड़ी, जिला अलवर (राजस्थान) जिंदा जल गए।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने और यातायात को सुचारू करने की कोशिश की। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।


