जिले में सभी राशन कार्डधारकों को मई माह का राशन अप्रैल माह में ही निशुल्क वितरित किया जाएगा, जिससे कि उनको परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बृहस्पतिवार को सभी राशन डीलरों को आदेश जारी किए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार से राशन का वितरण करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, आठ मई तक राशन का वितरण किया जाएगा। अंत्योदय राशनकार्ड पर प्रति कार्ड 21 किलोग्राम गेहूं एवं 14 किलोग्राम चावल तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं एवं दो किलोग्राम चावल का वितरण किया जाएगा।
वितरण दिवसों में सरकारी राशन की दुकानों पर राशन का वितरण सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक किया जाएगा। दुकान पर भीड़ न हो, इसके लिए प्रत्येक दिन निश्चित संख्या में टोकन वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी राशन कार्डधारक को राशन मिलने में परेशानी हो तो वह 0120-3761964 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


