गोपालगंज में 13 पंचायतों के 3000 परिवार तटबंध पर रहने को मजबूर, मुख्यमंत्री की घोषणा भी बेअसर

2.9kViews
1685 Shares

 गंडक नदी के कटाव बर्बाद हुए लोगों की पुनर्वास की आस तमाम प्रशासनिक दावों के बावजूद पूरी नहीं हो सकी है। हालांकि, इस बीच इन्हें कई बार बसने के लिए ठौर उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला तो जरूर, लेकिन नतीजा सिफर रहा।

ऐसे में गंडक नदी की बाढ़ तथा कटाव से विस्थापित करीब तीन हजार परिवारों के सदस्य तटबंध के किनारे की झोपड़ियां डाल कर जीवन बसर कर रहे हैं।

तटबंध के किनारे शरण लेने को विवश

जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर की दूरी तय करने पर उत्तर दिशा में स्थित है जादोपुर बाजार। यहां पहुंचते ही कटाव पीड़ितों की दशा स्पष्ट रूप से दिखने लगती है। सारण मुख्य तटबंध के किनारे शरण लेने को विवश इन परिवारों को कई बार सरकारी स्तर पर आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

इनके पुनर्वास के लिए इंतजाम करने की घोषणा भी की गई, लेकिन लंबी अवधि बीतने बाद भी विस्थापितों को बसने के लिए ठिकाना नहीं मिल सका।

इस बीच विस्थापित अपनी समस्या को लेकर कई बार सड़क पर भी उतरे, लेकिन सड़क पर उतरने का नतीजा भी कुछ नहीं निकला। हद तो यह कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा भी इन कटाव पीड़ितों के काम नहीं आ सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *