‘देश को गुमराह करने का उनका इतिहास…’, ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भड़के अमित शाह

1969 Shares

गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुजरात के गांधीनगर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारत का पहला सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी-आधारित पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम लॉन्च किया। इसके बाद शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

शाह ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी संसद में खड़े होकर किसानों की सुरक्षा की बात करते हैं। कांग्रेस का देश को गुमराह करने का इतिहास रहा है और अब वे ट्रेड डील को लेकर झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी सरकार ने हर एग्रीमेंट में किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

कांग्रेस को दिया जवाब

दरअसल कांग्रेस का आरोप है कि दूसरे देशों के साथ हुए ट्रेड समझौते भारत के डेयरी सेक्टर को खत्म कर देंगे। इसका जवाब देते हुए शाह ने कहा, ‘राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं कि PM मोदी ने इन डील्स पर साइन करके भारत के डेयरी सेक्टर को खत्म कर दिया है। हम वो लोग हैं जिन्होंने डेयरी सेक्टर को बढ़ाया है, उसे कमजोर नहीं किया है। सभी समझौतों में डेयरी सेक्टर को पूरी सुरक्षा दी गई है।’शाह ने कहा, ‘मैं इस देश के किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यूरोपियन यूनियन, इंग्लैंड और अमेरिका के साथ साइन की गई हर ट्रेड डील में नरेंद्र मोदी ने आपके हितों की पूरी तरह से रक्षा की है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *