Yogi Adityanath उत्तराखंड दौरे पर, यमकेश्वर में कार्यक्रम और अपने पैतृक गांव में मां से करेंगे भेंट

2.9kViews
1589 Shares

Yogi Adityanath Uttarakhand Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर पौड़ी जनपद के यमकेश्वर पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। यमकेश्वर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर जाएंगे, जहां वह अपनी माता से भी मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शिव मंदिर यमकेश्वर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह राजकीय इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नव निर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी रात्रि विश्राम अपने पैतृक गांव पंचूर में करेंगे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने सप्तऋषि मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय “गुरुदेव समाधि मंदिर एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव” के अंतर्गत आयोजित धर्म सम्मेलन में शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *