राजधानी में 9 सड़कों और 5 पार्कों का नामकरण, सशक्त स्थायी समिति ने दी मंजूरी

2.8kViews
1680 Shares

नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की सामान्य बैठकों में राजधानी की 9 सड़कों के नामकरण को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही शहर के 5 पार्कों के नामकरण को भी स्वीकृति प्रदान की गई। समिति की अनुमति मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से नामकरण से संबंधित आधिकारिक सूचना डाक विभाग को भेजी जाएगी, ताकि रिकॉर्ड में आवश्यक संशोधन किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि बीते एक माह के भीतर सशक्त स्थायी समिति की दो बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें शहर के विभिन्न इलाकों से जुड़े नामकरण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।

आचार्य किशोर कुणाल और पूर्व पार्षदों के नाम पर सड़कें

समिति के निर्णय के अनुसार, दीघा रोड स्थित घुरदौड़ से ज्ञान निकेतन गर्ल्स स्कूल तक की सड़क अब आचार्य किशोर कुणाल पथ के नाम से जानी जाएगी।

वहीं, अशोक राजपथ स्थित नंद गोला मेन रोड पर डॉ. विजय कांत शर्मा के आवास से लेकर पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी श्रीराम कुमार के आवास तक के मार्ग को पूर्व पार्षद श्रीराम कुमार पथ नाम दिया गया है।

न्यायमूर्ति और समाजसेवियों के नाम पर पथ

श्रीकृष्णापुरी पार्क के मुख्य द्वार के सामने से लेकर एलएफ फ्लैट पार्क तक की सड़क का नामकरण न्यायमूर्ति इंदु प्रभा सिंह पथ के रूप में किया गया है।

इसके अलावा, 15 दिसंबर को हुई समिति की बैठक में वार्ड संख्या 72 के अंतर्गत अशोक राजपथ मुख्य सड़क लिंक पथ से अनिल कुमार यादव (बजरंगबली मंदिर) के मकान से सहदरा चौक तक के मार्ग का नामकरण वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद नथुनी राम यादव के नाम पर किया गया था।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इन नामकरणों का उद्देश्य शहर की सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक जीवन में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मान देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *