महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट बीते दिनों एक दवा व्यवसायी से लूट मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया बदमाश देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी राजेश कुमार ठाकुर का पुत्र आदित्य ठाकुर बताया गया।
उसके पास से पुलिस ने लूटी गई नगद रुपए लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान बरामद किया। वहीं गिरफ्तार किया गया आरोपी ने बीते 8 फरवरी को सहदेई थाना अंतर्गत एक किशोरी से लूट की बात भी स्वीकार किया है। यह जानकारी महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी।
एक लाख रुपए नगद की लूट
उन्होंने कहा कि बीते 13 फरवरी की रात्रि में महनार थानांतर्गत महनार निवासी अविनाश कुमार, पिता गोपाल प्रसाद वर्णवाल अपने महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप स्थित दवा दुकान से घर जाने के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों द्वारा लगभग एक लाख रुपए नगद की लूट करने की घटना कारित की गई थी।
इस संदर्भ में महनार थाना कांड संख्या 60/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए कांड के उद्भेदन एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महनार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष महनार एवं जिला आसूचना इकाई के साथ टीम का गठन किया गया था।
मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार
टीम द्वारा मानवीय आसूचना, तकनिकी, वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए बीते दिनो ग्राम सुल्तानपुर से लूट की घटना में शामिल एक अभियुक्त आदित्य ठाकुर को लूट की 1,14,690 रुपए नगद, दो मोबाइल, एक सोने की अंगूठी, 01 चांदी की अंगूठी, 01 चांदी का सिक्का, आधार कार्ड, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड एवं लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया गया है।
विदित हो कि उक्त बदमाश आदित्य ठाकुर के द्वारा ही सहदेई बुजुर्ग थाना अंतर्गत पिण्डोगी चौक पर बीते 8 फरवरी को ग्राम धधुआं, थाना-जन्दाहा निवासी किशोरी साह के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें देसरी, सहदेई थाना कांड संख्या 52/26 दर्ज की गई थी।
महनार थाना कांड संख्या 370/20 दर्ज
जप्ती के दौरान पीड़ित का आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बरामद किया गया है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य साथियों के संबंध में भी खुलासा किया गया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी का आपराधिक इतिहास है।


