बॉलीवुड का एक हीरो… जिसके पास कभी इतनी फिल्में थीं कि वह एक दिन में दो-तीन फिल्मों की शूटिंग करता था। फिल्ममेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए मुंह मांगी रकम देने के लिए तैयार रहते थे। वह 90s के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में शुमार थे।
आलम यह है कि वह बड़े पर्दे से गायब हैं और फिल्में नहीं, बल्कि लोकल शादी-पार्टियों में परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। यह अभिनेता गोविंदा (Govinda) हैं। 62 साल के गोविंदा कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं तो कभी लोकल्स परफॉर्मेंस के लिए लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
गोविंदा का वीडियो हुआ वायरल
कुछ दिन पहले गोविंदा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक लोकल इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देख लोग उनके लिए फिक्रमंद हो रहे हैं।
गोविंदा का एक वीडियो एक्स हैंडल पर सामने आया है जिसे शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, “कुछ तो बात जरूर है जो एक समय के नंबर 1 सीरीज के सभी फिल्म करने वाले गोविंदा जी आज शादी, बर्थडे में डांस कर रहे हैं।” क्लिप में गोविंदा एक इवेंट में ऑरेंज पैंट-सूट में गाना गाते और डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।
गोविंदा का वर्क फ्रंट
गोविंदा पिछले सात सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं और एक दशक से उनकी कोई हिट मूवी भी नहीं आई है। आखिरी बार उन्हें रंगीला राजा मूवी में देखा गया था। ऐसी खबरें हैं कि गोविंदा बड़े पर्दे पर बैटल ऑफ गलवान के साथ कमबैक कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


