मेरठ DM ने ऐसा क्या कहा जो रात में कलक्ट्रेट में खाना बनाने लगे किसान? बोले- ‘तब तक हम यहीं रहेंगे’

2.6kViews
1174 Shares

किसान दिवस में डीएम के न आने से किसान नाराज थे। इस नाराजगी को खत्म करने के लिए डीएम ने गणतंत्र दिवस के दिन भाकियू पदाधिकारियों के साथ वार्ता की और तीनों तहसीलों की समस्याओं का समाधान कराने का वादा किया।

गुरुवार दोपहर में ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर सैकड़ों की संख्या में भाकियू पदाधिकारी और किसान कमिश्नरी चौराहा पहुंचे। यहां से पैदल मार्च निकालकर भाकियू के बैनर तले कलक्ट्रेट पहुंचे और वहीं धरना शुरू कर दिया।

उन्होंने डीएम से मिलने की मांग की, लेकिन एसीएम ने उन्हें बताया कि डीएम व्यस्त हैं। वे 14 दिन बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद मिल सकेंगे। नाराज किसानों ने तब तक कलक्ट्रेट में ही धरना जारी रखने की घोषणा कर दी। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक यदि डीएम नहीं मिलते हैं तो किसान 22 फरवरी को सीधे प्रधानमंत्री से ही मिलने जाएंगे।

भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर गुरुवार दोपहर में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि डीएम किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *