‘निवेश सारथी’ से बदली बाराबंकी की तस्वीर, 523 कंपनियों को मिला सहारा; 50 हजार से अधिक लोगों को मिला रोजगार

2.4kViews
1434 Shares

 औद्योगिक विकास की रफ्तार अब डिजिटल प्लेटफार्म के सहारे तेज हो रही है। जिला उद्योग विभाग के निवेश सारथी पोर्टल ने न केवल निवेशकों की राह आसान की है, बल्कि रोजगार के नए द्वार भी खोले हैं। अब तक 523 कंपनियों ने निवेश के लिए आवेदन किया, जिनमें से 313 इकाइयां धरातल पर उतर चुकी हैं और 50 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिल चुका है।

वर्ष 2022 में जिले में सक्रिय रूप से लागू किया गया निवेश सारथी पोर्टल उद्योग स्थापना की जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाने का माध्यम बन गया है। प्री-एनओसी, भूमि उपलब्धता, धारा-80 की कार्रवाई सहित अन्य विभागीय प्रक्रियाओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर आनलाइन किया जा रहा है।

निवेशकों का भरोसा बढ़ा

इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और परियोजनाओं में अनावश्यक देरी कम हुई है। 50 से अधिक विभागों को एकीकृत करने वाला यह पोर्टल निवेशकों को इरादा दर्ज करने से लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर, निवेश आधार उपलब्ध कराने और शिकायत निवारण तक निर्बाध सेवाएं प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *