Apple iPhone 17e के साथ लॉन्च करेगा सस्ता MacBook, भारत में क्या हो सकती है कीमत?

1877 Shares

Apple जल्द ही अफोर्डेबल iPhone 17e मॉडल लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसके साथ नया MacBook मॉडल भी लाएगा, जो अफोर्डेबल प्राइसिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। यह मैकबुक को अमेरिका में करीब 599 डॉलर (करीब रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह एपल का सबसे अफोर्डेबल मैकबुक होगा।

नए मैकबुक में मिल सकता है iPhone का चिप

इंडस्ट्री एनालिस्ट Ming-Chi Kuo का कहना है कि Apple का अपकमिंग अफोर्डेबल MacBook मॉडल को A18 Pro चिप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। एपल इस चिप को अपने आईफोन में यूज करती है। एपल अपने लैपटॉप में एम-सीरीज के चिप का इस्तेमाल करती है।

बताया जा रहा है कि यह डेली टास्क के दौरान बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। A18 Pro चिप iOS में तो दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि मैकबुक और MacOS में इसकी कैसी परफॉर्मेंस रहेगी।

यह डिवाइस एपल के एट्री लेवल प्रोडक्ट होगा, जो इसके स्पेसिफिकेशन में भी देखने को मिलेगा। संभव है कि इसमें कम यूएसबी पोर्ट देखने को मिलेंगे।
यह मैकबुक 8 जीबी की रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 12.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz हो सकता है।

यह मैकबुक को कंपनी नए कलर ऑप्शन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएगी। एचटी ने इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से बताया है कि इसे सिल्वर, ब्लू, पिंक और यल्लो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Bloomberg के मार्क गुर्मन भी एपल के अपकमिंग अफोर्डेबल मैकबुक के बारे में पहले ही बता चुके हैं कि इसे आईफोन वाले चिप के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस लैपटॉप के जरिए एपल की नजर उन ग्राहकों को मैकबुक की ओर खींचना है, जो विंडो लैपटॉप या क्रोमबुक खरीदते हैं।

क्या होगी इसकी कीमत?

रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में इसे 599 डॉलर (करीब 54,000 रुपये) की कीमत में लाया जा सकता है। भारत में इस लैपटॉप को मैकबुक एयर से कम कीमत में लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत में इंपोर्ट और टैक्स के साथ कीमत 60 हजार रुपये के रेंज में हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *