एक्टर विजय की रैली में युवक की मौत, भाषण के बीच में आया हार्ट अटैक

1977 Shares

 तमिलनाडु के सलेम में शुक्रवार को TVK प्रमुख और एक्टर विजय की रैली में एक शख्स की मौत हो गई। सलेम पुलिस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि रैली के दौरान दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की मौत की हो गई है।

सलेम में एक्टर विजय की रैली में एक व्यक्ति की मौत

मृतक व्यक्ति सलेम के सेव्वैपट्टाई इलाके का रहने वाला था और चांदी से संबंधित मजदूरी का काम करता था। उसके घर में उसकी पत्नी और एक बच्चा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स विजय की जनसभा में दर्शक के तौर पर आया था। पुलिस अधिकारी ने बताया, भाषण के बीच अचानक गिर पड़ा।

जीके बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डोक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। फिलहाल पुलिस घंटा की जांच कर रही है। इससे कुछ महीने पहले एक्टर विजय की करूर में रैली में दौरान भगदड़ के दौरान करीब 40 लोगों की जान चली गई थी।

रैली में विजय ने स्टालिन की आलोचना की

सलेम रैली में बोलते हुए, TVK चीफ ने वोटरों से आने वाले राज्य चुनावों में ‘सीटी’ निशान के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने वोटरों से यह भी कहा कि वे दूसरी पार्टियों से मिलने वाले पैसे को मना न करें और उनसे TVK को चुनने की अपील की। तमिल में जनता को संबोधित करते हुए, विजय ने सत्ताधारी DMK और मुख्य विपक्षी AIADMK की भी आलोचना की।

बिना उनका नाम लिए विजय ने कहा ‘हम उन लोगों में से नहीं हैं जो सहयोगियों पर निर्भर रहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘DMK के लिए, गठबंधन सिर्फ जीतने के लिए है; और बाकी सभी चीजों के लिए, जैसे शासन, वे अपने दम पर होंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *