19 से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्र, माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए रहेंगे विशेष इंतजाम, DC ने दिए निर्देश

2.3kViews
1850 Shares

19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु श्रीमाता मनसा देवी के दर्शन करने पहुंचेंगे। उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में डीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने मंदिर परिसर में स्वच्छता को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर और आसपास के सभी पेड़ों पर आकर्षक पेंट किया जाए, ताकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर का सुंदर और भव्य स्वरूप दिखाई दे।

उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर व आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए चार्ट बनाकर सफाई कर्मियों को अलग-अलग क्षेत्र आवंटित किए जाएं। महिला एवं पुरुष शौचालयों पर संबंधित सफाई कर्मी का नाम व मोबाइल नंबर प्रदर्शित किया जाए।

शिकायत मिलने पर संबंधित सुपरवाइजर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी सफाई कर्मियों को ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनना अनिवार्य किया गया है। जूताघर में भी अलग से कर्मचारी की तैनाती के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने मेले के दौरान कानून-व्यवस्था और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में नाके स्थापित किए जाएंगे तथा 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। श्रद्धालुओं के सुचारू दर्शन के लिए व्यवस्थित कतार व्यवस्था लागू की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *